गोरखपुर, अप्रैल 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और जिला ओलंपिक संघ गोरखपुर संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में सुबह 10 बजे शुरू होकर देर रात तक चली प्रतियोगिता के दौरान महिला हैंडबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल के मुकाबले खेले गए। इस दौरान हैंडबॉल में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और वॉलीबॉल में नेपाल क्लब ने रीजनल स्टेडियम को हराकर विजेता खिताब हासिल किया। वहीं, टेबल टेनिस में सौम्या शुक्ला प्रथम रहीं। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में सेंट एंड्यूज की टीम ने एडी पब्लिक स्कूल को 25-15 से पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में सेंट माउंट एडी पब्लिक स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.