चम्पावत, सितम्बर 28 -- चम्पावत। चम्पावत की बालिकाओं की टीम अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में राज्य चैंपियन बनी है। देहरादून में फाइनल मुकाबले में चम्पावत ने रुद्रपुर को 13-8 से पराजित किया। विजेता टीम में आँचल गोस्वामी, प्रियंका खोलिया, सोन्या वर्मा, प्रियांशी, रिया, गरिमा बिष्ट, यशवनी, अक्षिता वर्मा, संगीता एवं निधि नारायण शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...