गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आवासीय विद्यालय विकास भारती स्कूल में अंतर्सदनीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को प्रारंभ हो गई। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शुक्ला विधायक सहजनवां ने किया। शुक्रवार को वरिष्ठ वर्ग में पहला मैच कौशांबी और वैशाली छात्रावास के बीच खेला गया, जिसमें पहला मैच कौशांबी छात्रावास के नाम रहा। वहीं, दूसरे मैच में अवंतिका छात्रावास ने श्रावस्ती छात्रावास को करारी शिकस्त दी। उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय ने प्रतियोगी छात्रों को जीत के लिए प्रेरित किया और खेल भावना की बारीकियां भी समझाईं। इस दौरान डॉ सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा, गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों की मेजबान...