हमीरपुर, मार्च 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे दिन जूनियर वर्ग बालक-बालिका की जिला स्तरीय हैंडबॉल और टेनिस की प्रतियोगिता हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग बालक हैंडबॉल का फाइनल मैच प्राथमिक विद्यालय मेरापुर एवं स्टेडियम हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मेरापुर ने स्टेडियम हमीरपुर को पेनाल्टी शूट में 3-1 से हरा दिया। बालिका वर्ग में स्टेडियम हमीरपुर ने प्राथमिक विद्यालय मेरापुर को 3-1 से हराया। जूनियर वर्ग बालक टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 14 एकल वर्ग में वासुदेव विजेता और राशू उपविजेता रहे। युगल वर्ग में विकास-आर्थव की जोड़ी विजेता और कार्तिक-विकास की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर 18 के एकल वर्ग में मयंक विजेता और दिव्यांश उपविजेता जबकि युगल वर्ग में शनि-प्रेम की ...