बलिया, अगस्त 12 -- ​बलिया। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क ( मिर्जापुर) में चल रही सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले के लिए उपलब्धि हासिल हुई है, जहां जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव की टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले न देखने को मिले। जमुना राम ने मेजबान सनबीम एकेडमी को 6-2 के अंतर से पराजित किया। टीम के लिए अंकिता कुशवाहा ने 2 रितिका यादव दो और आइशा व श्रेया ने एक एक का स्कोर किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों के साथ ही टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार पांडे एवं सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...