पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पूर्णिया एथलेटिक क्लब द्वारा डीएसए मैदान में आयोजित एकदिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पूर्णिया एथलेटिक क्लब और जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय माधोपाड़ा चैंपियन हुआ। पूर्णिया एथलेटिक क्लब के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रीना बाखला ने बताया कि सीनियर वर्ग में और 8 टीम ने भाग लिया। जबकि जूनियर वर्ग में 6 टीम ने भाग लिया। खेल का उद्घाटन उफरैल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने की। इस अवसर पर इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों को महिला दिवस के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने भविष्य में राज्य स्तर पर खेलकूद करने का भरोसा दिया। साथी क्लब को जर्सी कीट प्रदान किया। सीनि...