दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए हैंडबॉल विधा का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। उदघाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन किया जाना है। इस चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में शाहिद एन हसन एवं अमित जायसवाल शामिल रहे। चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को भेजी जाएगी जहां से अंतिम परिणाम का प्रकाशन किया जाएगा। हैंडबॉल के लिए चयनित खिलाड़ियों को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, दरभंगा में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।बता दें कि इससे पूर्व छह अप्रैल को वुशू तथा आठ अप्रैल को बैडमिंटन का चयन ट्...