वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। आक्रामक खेल से जूपिटर क्लब ने हैंडबॉल का खिताब जीत लिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में उसने यूथ क्लब को 35-26 गोल से हराया। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले द्वितीय रानी लक्ष्मीबाई बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुटे रहे। पहले हाफ में ही जूपिटर क्लब के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। आक्रामक प्रदर्शन के बूते वे 15-13 आगे रहीं। दूसरे हाफ ने उन्होंने रणनीति बदली। राष्ट्रीय खिलाड़ी वंशिका प्रजापति और सुरम्या पाठक ने तेज प्रहार किए। इससे टीम को निर्णायक बढ़त मिल गई। यूथ क्लब की मानसी यादव और तनु विश्वकर्मा का काउंटर अटैक काम नहीं आया। मैच समाप्त होने पर स्कोर 35-26 रहा। खिताब जूपिटर क्लब की झोली में...