देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग की हॉकी, हैण्डबाल व बास्केटबाल की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबाल खिलाड़ी संजय राय, अमरनाथ त्रिपाठी व ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।बालक वर्ग में हॉकी का फाइनल मैच स्टेडियम ग्रीन और एमके स्पोर्टस देवरिया के बीच खेला गया जिसमें दोनो टीमें बराबर रही। उसके बाद पेनाल्टी कार्नर हुआ। इसमें भी मैच बराबरी पर रहा। अंत में दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति पर टॉस हुआ जिसमें एमके स्पोर्टस जीत गया। हैंडबाल बालिक वर्ग में स्टेडियम विजेता बना। भटवलिया उपविजेता रहा। बालक वर्ग में सूरज क्लब ने प्रथम स्थान हासिल किया। बास्केटबाल बालिका में पीएस एके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.