बलिया, जून 24 -- नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर गांव में बुधवार को हैंडपम्प पर पानी पीने गए 55 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने उसे रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि क्षेत्र के खनवर गांव में रसड़ा कोतवाली के गौरपुर गांव निवासी अनिरुद्ध मजदूरी कर रहे थे। इसी बीच प्यास लगने पर बगल के हैंडपंप पर पानी पीने गए। वहां किसी प्रकार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...