कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- विकास खंड कौशाम्बी अंतर्गत गुरौली ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग और सार्वजनिक संसाधनों के निजी इस्तेमाल में लेने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि निकालकर बंदरबांट कर ली गई है। ग्रामीणों के मुताबिक कागजों में हैंडपंपों के रिबोर का कार्य दिखाकर सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया है। हकीकत इससे अलग बताई जा रही है। कई हैंडपंपों की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है, जिससे लोगों में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव के कुछ सरकारी हैंडपंपों में मोटर लगाकर उन्हें निजी उपयोग में लेने का भी आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने अपने कुछ चहेते लोगों के घरों के पास लगे सरकारी हैंडपंपों में मोटर डलवा ...