आजमगढ़, अक्टूबर 9 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में गुरुवार सुबह हैंड पंप में उतरे करंट से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। महिला का बचाव करते समय युवक करंट की चपेट में आया था। रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव के पड़ोस में मालती देवी का घर है। मालती देवी के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा हुआ है। हैंडपंप में करंट तउरा गया गया। हैंडपंप से पानी लेने पहुंची पहुंची मालती करंट की चपेट में आ गई। बचाव के लिए शोर मचाने लगी। उसे बचाने के लिए पड़ासी सुरेश और 70 वर्षीय परमहंश पहुंचे, बचाव करते समय दोनो करंट की चपेट में आ गए, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मालती और परमहंश गंभीर रूप से झुलस गए। मालती और परमहंश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुरेश को दो बेटा और दो बेटी हैं, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.