उन्नाव, मई 7 -- बांगरमऊ, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रूरी गांव में गुरुवार देर शाम घर में खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।रसूलपुर रूरी गांव निवासी श्रीपाल की बेटी अन्वी गुरुवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर में लगे हैंडपंप के पास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि किसी विद्युत रिसाव के चलते हैंडपंप में अचानक करंट उतर आया था। जैसे ही मासूम ने हैंडपंप को छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। घटना होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग तुरंत बच्ची को लेकर बांगरमऊ सामुदायिक ...