हैंडपंप मरम्मत को लेकर पड़ोसियों ने युवती को पीटा
कौशाम्बी, मई 17 -- चरवा थाने के छोटी गौली गांव में सरकारी हैंडपंप की मरम्मत के दौरान विवाद हो गया। महिला ने पड़ोसियों पर बेटी की पिटाई, गाली-गलौज, काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छोटी मौली गांव निवासी शिवकुमारी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले का सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा था। इसे सही कराने के लिए उनकी बेटी करिश्मा देवी ने संबंधित विभाग में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि रविवार दोपहर जब हैंडपंप की मरम्मत करने के लिए मिस्त्री गांव पहुंचे, तभी पड़ोस के लोग एकजुट होकर पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बेटी करिश्मा देवी और मरम्मत कार्य करने आए मिस्त्रियों के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.