उरई, मई 22 -- कोंच। संवाददाता घुसिया गांव के रहने वाले मजदूर ने हैंडपंपों की रिपेयरिंग का पैसा दिलाए जाने की मांग की। उसने बताया कि चार साल हो गए हैं। अभी तक भुगतान नही किया गया है।सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी ग्राम घुसिया ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में हैंडपंप रिपेयरिंग का कार्य कराया गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने हैंडपंप निर्माण कार्य के एवज में मिलने वाली धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया। पीड़ित के अनुसार, हैंडपंप रिपेयरिंग में लगभग 60 से 70 हजार रुपये तक का खर्च आया था। यह भी पढ़ें- सात साल में भी नहीं हुआ बकाया का भुगतान उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम हेमंत पटेल ने मामले का संज्ञ...