गाजीपुर, जून 16 -- जमानियां (गाजीपुर)। विकास खंड के हेतिमपुर गांव सभा में हैंडपंप मरम्मत और रीबोर के नाम पर लगभग दस लाख रुपए उतार लिए गए हैं। इसको लेकर सोमवार को बघरी गांव निवासी आजाद सिंह कुशवाहा ने विकास खंड अधिकारी से मिलकर जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि एक गांव सभा में मात्र हैंडपंप मरम्मत कार्य पर इतना व्यय हो सकता है। यह एक जांच का विषय है। यहां तक की पंचायत भवन के अन्दर कोई व्यवस्था भी नहीं है। लेकिन पंचायत सहायकों के नाम पर व सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के नाम पर फर्जी लाखों रुपए का भुगतान कर दिया जा रहा है। पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हुए हैं। खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...