हैंडपंप बोरिंग के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत
आगरा, मई 20 -- थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव नगला भरी में हैंडपंप की बोरिंग के लिए खोदे गए सात फीट गहरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। यह हैंडपंप किशोरी के पिता अपनी भूमि पर लगवा रहे थे। किशोरी गड्ढे पर पानी भरने गई थी जहां उसका पैर फिसल गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला भरी निवासी भूरी सिंह अपनी भूमि पर हैंडपंप लगवा रहे थे। बोरिंग के लिए घर के पास ही गड्ढा खोदा जा रहा था। करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में पास के ही सबमर्सिबल पंप से पानी भर दिया गया था।बुधवार को भूरी सिंह की 15 वर्षीय पुत्री अंजली गड्ढे में पानी भर रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। गहरे पानी में डूब गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने गड्ढे से किशोरी को बाहर निकाला लेकिन तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.