हैंडपंप बंद होने से गहराया पेयजल संकट
गंगापार, जून 5 -- कौंधियारा क्षेत्र के माही गांव में करीब 30 वर्ष पुराना हैंडपंप उखाड़े जाने के बाद ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी श्यामल दास ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि रास्ता निर्माण के दौरान हैंडपंप हटाए जाने से वह पूरी तरह खराब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से हैंडपंप बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए दूर स्थित जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.