आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के पांडेय चौर के गांव में शनिवार की देर शाम घर के पास हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला को कार ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद स्थनीय लोगों ने कार सहित चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के रातेजपुर गांव निवासी 55 वर्षीया सरस्वती पत्नी रामबेलास करीब तीन साल से कंधरापुर थाना क्षेत्र के पांडेय चौर गांव में रह कर दाना भूनने का काम करती थी। शनिवार की देर शाम को महिला घर के सामाने हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। इस दौरान अनियंत्रित कार ने महिला को कुचल दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सरस्वती के दो बेटा और दो बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...