रायबरेली, फरवरी 2 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कई दिनों पूर्व खोदे गए इंडिया मार्का हैंडपम्प के गड्डे में मासूम की डूब कर मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को उससे बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। लापरवाही का आलम यह था कि गड्डे को किसी वस्तु से ढका भी नहीं गया था। ढका होता तो शायद मासूम की जान न जाती। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। क्षेत्र के डिहवा मजरे कन्दरांवा गांव निवासी उमेश कुमार के दरवाजे सरकारी इंडिया मार्का हैंडपम्प लगाने के लिए बोरिंग की गयी थी। बोरिंग फेल होने पर उससे थोड़ा दूर दूसरी बोरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.