मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र भैसोड़ बलाय पहाड़ ग्रामसभा के गुलहरियवा और बहेलिया बस्ती के लगभग 40 घरों में हर घर नल योजना का पानी नहीं पहुंचने से बस्ती के लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। 500 मीटर दूर से यादव बस्ती के एक बोरिंग से पाइप लगाकर एक दिन पानी इकट्ठा कर दो से तीन तक किसी तरह से काम चला रहे हैं। गर्मी की तपिश शुरू होते ही हैंडपंपों ने का जलस्तर पाताल चला गया है। आधे घंटे तक हैंडपंप का हत्था मारने के बाद बाल्टी-दो बाल्टी पानी निकलता है। बर्तन लेकर लोग हैंडपंप पर पानी के लिए इंतजार करते रहते हैं। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना: शूरवीर गांव में गहराया पानी संकट जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के घोर संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो हर घर नल जल के पाइप का पानी सप्ताह में कभी कभार आता है। वह भी कब तक...