बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ गांव के छोटका पुरवा गांव निवासी श्यामनाथ उर्फ मोटू (25) की मौत लटकने से हुई थी। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग दर्शाया गया है। जानकारी के अनुसार श्यामनाथ काम करने के बाद घर आया। परिजन से उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह घरवालों के जगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन ने जंगले के रास्ते झांककर अंदर देखा तो श्यामनाथ का शव छत में लगी कुंडी के पंखे में साड़ी के सहारे लटक रहा था। सूचना डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। दरवाजा तोड़वाकर शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.