शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- कांट, संवाददाता। जशनपुर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। मृतक रामप्रकाश की पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही हैं, हाय भगवान, अब हमारी बेटियों की शादी कौन करेगा, कौन बेटों की बारात ले जाएगा। मंगलवार को रामप्रकाश, ग्राम करमोरी निवासी उपेंद्र की लोडर गाड़ी से जलालाबाद सब्जी मंडी से लौट रहे थे। जशनपुर के पास टायर फटने से गाड़ी पलट गई और वह अन्य साथियों के साथ नीचे दब गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रामप्रकाश (44) और खुशीराम (60) की मौत हो गई। रामप्रकाश अपने पीछे चार बेटे पप्पू, गुड्डू, रंजीत और राहुल तथा दो बेटियां पूनम और नीलम छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड पप्पू को छोड़कर बाकी सभी अविवाहित हैं। परिवार की ...