देवघर, अगस्त 25 -- मोहनपुर प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ के प्रति आस्था श्रद्धालुओं को वर्षों से देवघर खींच ला रही है। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से कांवरिए सुल्तानगंज के गंगाघाट से गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर जलार्पण कर रहे हैं। राजकीय मेले के कांवर यात्रा में शामिल कई कांवरियों का कहना है कि गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर आकर जलार्पण करने से मन को शांति मिलती है। गंगाजल लेकर बाबाधाम आने के बाद उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के प्रति आस्था और गहरी होती जा रही है। यह भी पढ़ें- ढलान पर श्रावणी मेला, पथ में भीड़ बरकरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...