रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, रांची की ओर से शनिवार को आईटीआई परिसर, हेहल में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की 17 कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में पांचवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और जीएनएम योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा। रोजगार मेले में सेल्स, मार्केटिंग, ड्राइवर, नर्स, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग, कुक, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्री...