रामगढ़, जून 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालोंग में पंचकोणिया पूजा समिति ने शनिवार को रात श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मंडा पूजा का आयोजन किया। भक्त श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम में लोटन सेवा से किया। इसके बाद पुजारी संतोष पंडित ने भक्त श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराया। पूजा के बाद में भक्त श्रद्धालुओं ने जलते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। पूजा के अंत में बनस झूला का भी आयोजन किया गया। मंडा पर्व को लेकर मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें हसीन मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसका उद्घाटन डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, हेसालौंग पंचायत की मुखिया सीमा देवी, पंसस मेनका देवी, उपमुखिया मनीष यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष श्रवण राम, सचिन राम, विपि...