रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के हेसालौंग पैक्स में गुरुवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया सीमा देवी और पंसस मेनका देवी और उपमुखिया मनीष यादव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया। इसके बाद जिप सदस्य ने कहा धान अधप्राप्ति केंद्र के खुलने से किसानों को लाभ और सहूलियत होगी। धान का खरीददारी मूल्य 2440 रुपए है। इस अवसर पर पच्चू भुइयां, राजदीप प्रसाद, दिपेंद्र राणा, शिवनंदन गोप, महेंद्र प्रसाद, कौलेश्वर रजवार, रामप्रवेश गोप, चंद्रदेव ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.