रामगढ़, जनवरी 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग में सोमवार को लोकगायक गोवर्धन गोप की स्मृति में चतुर्थ स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तीन लोगों को गोवर्धन गोप की स्मृति सम्मान से शॉल, मोमेंटो और नकद राशि देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि हीरा गोप ने वर्ष 2024 के लिए कथाकार कौलेश्वर गोप, वर्ष 2025 के लिए शहनाई वादक बलराम नायक और वर्ष 2026 के लिए झारखंड आंदोलनकारी रघु गोप को गोवर्धन गोप स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हीरा गोप ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा सम्मान की शुरुआत करने को सराहनीय पहल बताया। उन्होनें झारखंड आंदोलकारियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के नौकरी में भी आरक्षण देने की मांग की कमल प्रसाद, टूटन गोप, विजेंद्र प्रसाद, मंगल राम को भी शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। समारोह को डॉ लालदीप गोप, डॉ...