चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट वन क्षेत्र के सोंगरा रेंज स्थित हेसाडीह गांव से वन विभाग ने अवैध लकड़ी से लदे 10 चक्का ट्रक को जब्त की है। छापेमारी के दौरान वन कर्मियों को देख चालक समेत लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए। जब्त ट्रक में करीबन 80 पीस साल लकड़ी है, जिसकी बाजार में 7 लाख रुपये कीमत है। जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र के सोंगरा-केरा वन क्षेत्र अधिकारी तरुण कुमार सिंह को मंगलवार की शाम को गुप्त सूचना मिली कि पोड़ाहाट वन क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी की जा रही है। रेंजर ने मंगलवार रात में एकटीम गठित कर छापेमारी के लिए रवाना किया। रात्रि लगभग 10 बजे हेसाडीह से एक 10 चक्का ट्रक जा रहा था। वन विभाग की टीम जब बंदगांव थाना के टेबो जंगल में हेसाडीह से लगभग 6 किलोमीटर दूर रांची-चाईबासा मुख्य म...