रांची, जून 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ में हेसल बैंक कॉलोनी में करंट लगने से 15 साल के किशोर छोटू चौधरी की मौत हो गई। छोटू चौधरी बैंक कॉलोनी में रहता था। उसके परिवार में बीमार पिता अनिल चौधरी, मां रेणू देवी और तीन भाई हैं। पंडरा ओपी के थानेदार विवेक कुमार के मुताबिक, छोटू मुहल्ले में ही मंतोष सिंह के खटाल में गोबर उठाने व दुधारू मवेशियों की देखरेख का काम करता था। बताया गया कि गुरुवार को दिन में तेज हवा के बहाव व बारिश के क्रम में परिसर में बिजली का एक तार टूट गया था, जिसे छोटू लोहे की सीढ़ी के सहारे उपर पहुंच कर जोड़ रहा था। इसी क्रम में उसे करंट लगा व वहीं अचेत हो गया। आनन-फानन में मंतोष सिंह के साथ अन्य लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी...