रामगढ़, जून 28 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला महुआटांड़ में रविवार को तालाब में नहाने के क्रम में गहरे पानी मे डूब जाने से हेसला महुआ टांड़ निवासी सुनील बेदिया की पुत्री रोशनी कुमारी की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हाल है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हैसला महुआ टांड़ निवासी सुनील बेदिया की पुत्री रौशनी कुमारी (15) वर्ष अपने सहेलियों के साथ रविवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे गांव के तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डुबने लगी। रौशनी को डुबता देख सहेलियों के शोर मचाने पर ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत बाद में ग्रामीण उसे तालाब से निकाल कर सदर अस्पताल रामगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया...