रामगढ़, मई 10 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू के हेसला पंचायत भवन में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें लोगों ने कहा कि प्रशासन की ओर हेसला पंचायत को उजाड़कर हमे रोजी रोजगार से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग हर स्तर पर अपना विरोध जारी रखेंगे और बहुत जल्द जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देने का काम करेंगे। हमलोगों की मांग जायज है। इसके साथ-साथ न्यायालय का भी सहारा लिया जा रहा है। लोगों कहा कि लोकतंत्र का प्रशासन से हत्या कराया जा रहा। बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद यादव, अनुज कुमार, चंदन कुमार, गुड़िया कुमारी, उषा कुमारी, सुनीता देवी, एनके सिंह, जीरवा देवी, निभा देवी, संतू सोरेन, सतीश भारद्वाज, अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार, अरविंद सिंह, बिगन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.