गिरडीह, जून 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसला ग्राम पंचायत का पुरनाबांध तालाब जर्जर हालत में पहुंच गया है। करीब 50 एकड़ में फैले इस तालाब में गाद भर जाने से किसान परेशान हैं और गर्मी आते ही पानी सूख जाता है। हेसला के पंचायत समिति सदस्य शिफा एहसान ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री मो हफीजुल अंसारी को पत्र लिखकर तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग की है। मंत्री को सौंपे गए पत्र में उन्होंने कहा कि बरसात का पानी के साथ काली मिट्टी आने से तालाब पट जाता है। पानी की किल्लत से खेतों की सिंचाई दोनों प्रभावित हो रही है। किसानों को गर्मी में खेती छोड़नी पड़ रही है। शिफा एहसान ने मंत्री से आग्रह किया है कि छात्रों की सुविधा और किसानों के हित को देखते हुए पुरनाबांध तालाब का तत्काल जीर्णोद्धार कराया जाए। पत्र में कहा गया...