रामगढ़, फरवरी 23 -- सिरका, प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के सिरका अरगड्डा सहित आस पास क्षेत्र के कई वार्डों में मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। विभिन्न मतदान केंद्रों में अपेक्षित ढंग से मतदान हुआ है। सुबह में मतदाता अपने घरों से कम निकले, लेकिन 10 बजे के बाद से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के कई बूथों पर लंबी कतारे लग गयी। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती थी। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अरगड्डा वार्ड 13 में 54 प्रतिशत, वार्ड 14 में 61 प्रतिशत, वार्ड 10 में 57 प्रतिशत, वार्ड 15 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.