हेसलपिरी गांव में मंडा पूजा सह मेले की तैयारी शुरू
रांची, मई 22 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव में ग्रामीणों की बैठक मुखिया कुशेन्द्र पाहन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष भी मंडा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को फुलखुन्दी और 25 मई को झूलन सह मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रकाश महतो को अध्यक्ष, अशोक महतो को सचिव और सोनालाल महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.