गुमला, दिसम्बर 13 -- विशनपुर। प्रखंड के हेसराग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक जलेश्वर साहू के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जलेश्वर साहू का तबादला भंडरा प्रखंड अंतर्गत किया गया है। वे पिछले 10 वर्षों से हेसराग मध्य विद्यालय में कार्यरत थे।समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी ने श्री साहू को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बलदेव भगत द्वारा किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.