हेल्प क्रॉस सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- जमशेदपुर। हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी द्वारा पिछले दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत और जनकल्याण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि संस्था वंचित वर्गों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए राज्यपाल से मार्गदर्शन व सहयोग का अनुरोध किया।राज्यपाल ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज सेवा में निरंतरता बनाए रखने का आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.