वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर बुधवार को सूचना मिली कि नीमा माई से रेवड़ीतालाब के बीच सड़क पर अवैध पार्किंग से जाम लग रहा है। सूचना पर एसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची। अवैध रूप से पार्क किए कुल 15 वाहनों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...