जमुई, अगस्त 8 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वित्तीय धोखाधड़ी से आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया। डीएम श्री नवीन , एसपी विश्वजीत दयाल तथा साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार बैठक में हिस्सा लिया और जरूरी निर्देशों को आत्मसात किया। मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर अपराधों पर त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। दर्ज मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। पीड़ितों की ठगी गई राशि की जल्द से जल्द वापसी हेतु प्रशासनिक तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा से संबद्ध प्रमुख तंत्र , शिकायत निवारण मॉड्यूल , मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल तथा सहयोग व समन्वय पोर्टल के संचालन की गहन समीक्षा की और जरूरी निर्देश...