गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली कट रही है। भुगतान करने के तुरंत बाद बिजली नहीं आ रही। हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम पर शिकायत करने के बाद भी बिजली कई घंटे तक बहाल नहीं हो रही। जनपद में सवा दो लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। ज्यादातर स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली पर है। ऐसे में बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली कनेक्शन कट रहा है। उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। इसके बाद भी कई घंटे तक बिजली चालू नहीं हो पाती।लोग हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा।गोविन्दपुरम निवासी सतबीर कुमार ने बताया कि ऑनलाइन जमा करने के कई घंटे तक बिजली नहीं आई।हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर भी समस्या का...