पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विकासखंड अमरिया की ग्राम पंचायत चहरोला में महिला सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा ने बालिकाओं को सेंटर में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि समस्याओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए जागरूक किया। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रपत्रों के बारे में महिलाओं को बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...