देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्रों में जितने भी सरकारी चापाकल हैं, उनमें किसी भी प्रकार की मरम्मती की आवश्यकता हो तो उसे अविलंब ठीक कराएं। डीसी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर व मधुपुर के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि चापाकल मरम्मति कार्यों के अलावा जिले में जलापूर्ति का संकट उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए आवश्यक है कि आपसी समन्वय के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें। यह भी पढ़ें- पेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारी ताकि जिलेवासियों को पेयजलापूर्ति को लेकर किसी प्रकार क...