बदायूं, मार्च 21 -- कुंवरगांव। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-पांच के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को खासपुर में प्राथमिक विद्यालय खासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। मिशन शक्ति के पंपलेट भी वितरित किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...