सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव में गुरुवार को बालिकाओं की कॅरियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें गुड टच, बैड- टच, यातायात सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक किया गया। कांस्टेबल जय सिंह यादव ने महिला सुरक्षा, स्वालंबन व सम्मान को लेकर सरकार की गंभीरता से अवगत कराया। इस दौरान निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...