नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल, संवाददाता। मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक शेफ ने अपने ही साथी हेल्पर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी प्रेम राम मालरोड क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में शेफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान उनका रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक हेल्पर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हेल्पर ने किचन में रखा धारदार चाकू उनकी ओर फेंक दिया, जिससे बचाव करते समय प्रेम राम की दो उंगलियों और आंख में चोट लग गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.