मथुरा, मार्च 16 -- 'हेल्दी हिन्दुस्तान' अभियान के अंतर्गत "सेहतमंद रहेगा हिन्दुस्तान, तभी तो आगे बढ़ेगा हिन्दुस्तान" की श्रृंखला में सोमवार को हिन्दुस्तान समाचार पत्र और सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में टाउनशिप चौक, एनएच-19 स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट नीरज एस तथा डा. पंकज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में लोगों ने पंजीकरण कराकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में डा. पंकज शर्मा, डा. मनोज कुमार, डा. अश्वनी पाठक, स्त्री रोग विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.