नई दिल्ली, जनवरी 12 -- चिया सीड्स आजकल एक पॉपुलर सुपरफूड बन चुके हैं। ये छोटे से बीज फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि चिया सीड्स बहुत जल्दी फिटनेस फ्रीक लोगों की डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। इनके तमाम बेनिफिट्स हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें वेट लॉस के लिए कंज्यूम करते हैं। हालांकि कई बार बिना सोचे-समझे हेल्दी चीज लेना भी आपको नुकसान कर सकता है। यही सेम बात चिया सीड्स पर भी लागू होती है। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि वैसे तो चिया सीड्स बहुत ही हेल्दी हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे इन्हें कंज्यूम करना कई बार काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स ले रहे हैं या लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार इन बातों पर गौर कर...