नई दिल्ली, जून 22 -- उम्र के मुताबिक लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर लोग खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं है। दोपहर की एनर्जी, मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और वेट मैनेजमेंच काफी हद तक आपके लंच पर निर्भर करता है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर 30 से ज्यादा उम्र की व्यस्त महिलाओं को वजन कम, यंग महसूस और एक्टिव रहने में मदद करवाने वाली कुल्विंदर कौर ने स्मार्ट लंच की आदतें शेयर की हैं जो खासतौर से 40+ महिलाओं को अपनानी चाहिए।40+ उम्र की महिलाओं के लिए स्मार्ट लंच की आदतें1) हर लंच में प्रोटीन जरूर डालें ज्यादातर भारतीय घरों में दिन के समय सब्जी रोटी सालद बनाया जाता है। लेकिन अगर आप अपने खाने की थाली में दाल, पनीर, दही, चना, राजमा या अंकुरित चीजों को शामिल कर लेंगे तो प्रोटीन...