उरई, मार्च 17 -- उरई। सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने मंगलवार को प्रदर्शन कर हेल्थ इकोनॉमिक एडवाइजर के नाम 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने दवाओं की कीमतें कम करने, जीवन रक्षक दवाओं व चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी लागू करने समेत कई मांगें उठाईं। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ट्रेड यूनियन के प्रांतीय सचिव प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद हेल्थ इकोनॉमिक एडवाइजर अवधेश कुमार चौधरी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रांतीय सचिव प्रताप यादव ने बताया कि सरकार को सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 5 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारतीय दवा कंपनियों के अधिग्रहण पर रोक लगाई जाए और वैक्सीन उत्पादन इकाइयों सहित सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.