फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गाड़ी से हेल्थ सप्लिमेंट के डिब्बे चोरी करने के मामले में एक और आरेपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नूंह के नौसेरा गांव निवासी जुनेद के रूप में हुई है।सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बिजेन्द्र निवासी गांव छपार, जिला झज्जर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह भी पढ़ें- नकली हार्पिक बनाने का आरोपी दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...